      | MyHeritage.com Research क्या है? | |
MyHeritage.com Research विशेष रूप से वंशावली के लिए बनाया गया एक खोज इंजन है, जो एक ही क्वेरी में सैकड़ों प्रमुख वंशावली डेटाबेस की खोज करने में सक्षम है. यह आज की तिथि में मौजूद सबसे व्यापक और अपनी तरह का पहला वंशावली खोज उपकरण है. सरल शब्दों में, यह खोज इंजन प्रत्येक क्वेरी को सैकड़ों डेटाबेस में एक साथ चलाता है, परिणामों को समग्रित करता है और उन्हें एक समेकित रिपोर्ट में प्रदर्शित करता है. यह आपको एक सरल, मित्रवत और सुविधाजनक इंटरफ़ेस में उससे कहीं अधिक वंशावली खोज शक्ति देता है जो अब तक उपलब्ध थी. इसलिए यदि आप अपनी वंश परंपरा के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, या पूर्वजों के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं, तो आप सही स्थान पर आ गए हैं. | मैं इसका उपयोग क्यों करूँ? | |
MyHeritage.com पर हम जानते हैं कि इंटरनेट पर आपके पूर्वजों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के अनगिनत स्थल हैं. तथापि प्रयास के लिए उन सभी की खोज आवश्यक है जो काफ़ी समय खपाऊ हो सकती है. इसलिए हमने MyHeritage.com Research बनाया है, ताकि पूर्वजों के लिए खोज करना "अतीत की बात" हो जाए. MyHeritage.com Research के साथ, आपकी वंशावली खोज अधिक आसान हो जाती है, क्योंकि पहली बार, आप: - एक "महा" खोज के साथ, 1526
वंशावली डेटाबेस पर खोज कर सकते हैं, या अपनी पसंद के डेटाबेस के एक छोटे उपसमुच्चय पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं - एक ही खोज में किसी अंतिम नाम के अनेक विभेदों की हिट्स को अधिकतम करने और किसी नाम की वैकल्पिक वर्तनी के आधार पर खोज के लिए नए मार्ग अन्वेषित करने के लिए खोज कर सकते हैं. हमारी Megadex™ तकनीकी पर अधिक पढ़ें.
- दोनों करें: एक ही बार में, एकाधिक वर्तनी विभेदों के लिए एकाधिक डेटाबेस खोजें
शुरू करना आसान है. नई खोज पर जाएँ. किसी पूर्वज का नाम, या कि केवल अंतिम नाम टाइप करें और "खोजें" क्लिक करें. बस इतना ही. बाकी कार्य MyHeritage.com Research पूरा कर देता है, जो प्रासंगिक जानकारी के लिए विश्व के सर्वोत्तम वंशावली संसाधनों - अब तक उनमें से लगभग 1526 के एक बेजोड़ संकलन को इंटरनेट पर तलाशता है. यह वेबसाइट, डेटाबेस, संग्रह और संदेश पट क्वेरी करता है; जो जनगणना अभिलेखों, वंश-वृक्षों, अप्रवासन अभिलेखों, सैन्य अभिलेखों, चिकित्सा अभिलेखों, कब्रिस्तान अभिलेखों, न्यायालय, भूमि और संप्रमाणित दस्तावेज़ों समेत, और अन्य सूचनात्मक स्रोतों, जैसे समाचार पत्र, टेलीफ़ोन निर्देशिका, और अन्य सभी वंशावली अभिलेखों को कवर करता है. हमारे संसाधनों के उच्च-गुणवत्तापूर्ण संकलन का रखरखाव MyHeritage.com पर वंशावली विज्ञानियों की समर्पित टीम द्वारा किया जाता है, ताकि आपको अपने पूर्वजों को ढूँढ़ने के सर्वोत्तम अवसर प्रदान किए जा सकें. और क्या है, हम नए वंशावली डेटाबेस के लिए निरंतर इंटरनेट खंगालते रहते हैं और जैसे ही नए स्रोत सामने आते हैं तो जानकारियों के उन बहुमूल्य नए स्रोतों से लाभ उठाने के लिए MyHeritage.com Research का अद्यतन करते रहते हैं, ताकि सर्वोत्तम सूचना हमेशा आपकी अंगुलियों पर रहे. इसीलिए किसी अन्य वंशावली संसाधन या खोज इंजन की तुलना में MyHeritage.com Research आपको कहीं अधिक प्रासंगिक परिणाम देता है. | | ओफ़… कुछ ऐसा जानते हैं जो हम नहीं जानते? MyHeritage.com Research स्कोप में शामिल करने के लिए कोई जानकारी सुझाएँ. किसी नए स्रोत की अनुशंसा करने के लिए यहाँ क्लिक करें. इसे देख कर हमें अत्यधिक प्रसन्नता होगी. मौजूदा स्रोतों की सूची देखें |
|
खोज शुरू करते ही, तुरंत ही परिणाम पेज मिलानों से भरना शुरू हो जाएगा. परिणाम पेज साफ़ और समझने में आसान है. प्रत्येक पंक्ति में मिलान लौटाने वाले डेटाबेस का नाम है - उसका नाम और विवरण. सीधे "देखें" क्रिया पर क्लिक कर उस डेटाबेस से निर्दिष्ट परिणाम देखें जिसमें से आप उन्हें देखना चाहते हैं. कोई अंधेरे में तीर मारना नहीं, बंद गलियाँ, भ्रामक साइटें नहीं हैं जो आपको इधर-उधर पुनर्निर्देशित करती हैं, और सबसे महत्वपूर्ण, अपने पूर्वज़ों के बारे में वेब पर खोज करते समय होने वाली कोई कुंठा नहीं है.  |
Google वेब पर खोज करने के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन Google और अन्य शीर्ष खोज इंजन वंशावली खोज के लिए नहीं डिज़ाइन किए गए थे. Google और इसके समकक्ष किसी अंतिम नाम, प्रथम नाम, और एक पालतू कुत्ते के नाम में अंतर नहीं कर सकते, और वे वैसे मिलान नहीं ढूँढ़ सकते जो ठीक वैसी ही ध्वनि वाले हैं जिसे आप ढूँढ़ रहे हैं लेकिन उनकी वर्तनी अलग-अलग होती है - उनके लिए नाम कुंजीशब्द मात्र हैं. इसलिए जब आप Google में किसी विशेष अंतिम नाम की खोज करते हैं, तो आपको हजारों ऐसे परिणाम प्राप्त होते हैं जिनका आपके पारिवारिक इतिहास से कोई लेना-देना नहीं है.
प्रमुख समस्या यह है कि Google आसानी से आपकी तलाश वाले अधिकांश वंशावली अभिलेख नहीं ढूँढ़ पाता क्योंकि वे उन सामान्य वेब पेजों पर उपलब्ध नहीं होते हैं, जिन्हें Google संग्रहीत और अनुक्रमित करता है. अधिकांश मूल्यवान वंशावली जानकारी Ellis Island और Yad Vashem जैसे डेटाबेस के भीतर सुरक्षित होती है, और Google जैसे खोज इंजन उन्हें खोज पाने में असमर्थ हैं. अब से पहले, वंशावली डेटाबेस को खोजने का एकमात्र तरीका यही था कि प्रत्येक साइट पर जाएँ और वहाँ पर अपनी खोज चलाएँ.
MyHeritage.com Research, वंशावली के लिए विशेष रूप से निर्मित विश्व का पहला खोज इंजन, वंशावली डेटाबेस के भीतर ठीक वैसे ही खोज करने में सक्षम है जैसेकि आप स्वयं सभी पर गए हों और स्वयं ही खोज की हो. जब भी MyHeritage.com Research का उपयोग करते हैं, तो यह एक-एक कर सभी महत्वपूर्ण वंशावली डेटाबेस को आपके लिए खोजेगा. | Ancestry.com के बारे में क्या? | |
Ancestry.com MyHeritage.com Research द्वारा कवर किए गए 1526 वंशावली स्रोतों में से एक है. जब आप MyHeritage.com Research पर कोई खोज आरंभ करते हैं, तो आप वेब पर Ancestry.com समेत सभी बड़े ऑनलाइन वंशावली संसाधनों को वास्तव में खोज रहे होते हैं.
MyHeritage.com Research की अन्य वंशावली खोज उपकरणों से तुलना करते समय एक और चीज़ को ध्यान में रखना है. इस पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय कि आपको वंशावली डेटा बेचकर कैसे लाभ कमाया जाए, हम वास्तव में आपकी वंशावली खोज पर ध्यान देते हैं. अन्य वाणिज्यिक डेटा प्रदाता शायद ही कभी आपको ऐसे खोज परिणाम प्रदान करते हैं जो उनके स्वामित्व या बिक्री वाले डेटा के विषय-क्षेत्र से बाहर हों. हम आपको जानकारी बिना इस बात की परवाह किए उपलब्ध कराते हैं कि चाहे वह अलाभकारी संगठनों, पुस्तकालयों, या हमारे प्रतिस्पर्धियों के अभिलेखों में ही क्यों न पाई जाती हो. पूर्वजों को खोजने के लिए MyHeritage.com Research निःसंदेह सर्वोत्तम स्थान है. इसे आज ही आज़माएँ, अपने वंशावली अध्ययन क्षितिज को विस्तार दें, और खोज के रोमांच का आनंद लें! | |