हिन्दी
सेलेब्रिटीज़ व मनोरंजन
वंशावली अध्ययन और उपभोक्ता फ़ोटो में चेहरा पहचान पर अपने अग्रगामी विकास के एक भाग के रूप में MyHeritage.com ने सेलेब्रिटी के लिए व्यापक चेहरा पहचान तकनीकी बनाई है. यह मुफ़्त है और उपयोग में मनोरंजक है.
 
Find the Celebrity in You™!
 
अपना फ़ोटो अपलोड करें और ढूँढें किस सेलेब्रिटी से आपका चेहरा सर्वाधिक मिलता है!

एक या अधिक सेलेब्रिटी वाली कोई फ़ोटो अपलोड करें और उन्हें पहचानने के लिए MyHeritage.com देखें!
ऑड्रे हेपबर्न: मूल 3D मॉडल विक्टर नावोने द्वारा
 

सेलेब्रिटी संकलन के बारे में

MyHeritage.com ने पिछली 2 शताब्दियों के विश्व के शीर्ष 4,000 सेलेब्रिटी की एक क्रमबद्ध सूची बनाई है. इसे अद्भुत विकीपीडिया प्रोजेक्ट का उपयोग करके बनाया गया था; क्रम-सूची यह निर्धारित करती है कि अन्य की तुलना में कौन से सेलेब्रिटी "अधिक महत्वपूर्ण" हैं इसकी गणना MyHeritage.com के स्वामित्व वाली एक अल्गोरिथम का उपयोग करते हुए की गई थी.

MyHeritage.com सेलेब्रिटी संकलन में न केवल विशिष्ट फ़िल्मी सितारे शामिल हैं, बल्कि वे सभी प्रसिद्ध पुरुष और महिलाएँ शामिल हैं, जिन्होंने कला, संगीत, विज्ञान, साहित्य, खेल, अंतरिक्ष, राजनीति और अन्य के क्षेत्र में 19वीं, 20वीं और 21वीं शताब्दी के प्रारंभ को रूप देने में मदद की है.

MyHeritage.com ने यह संकलन क्यों बनाया?

हमने इस संकलन को अपनी चेहरा पहचान तकनीकी का परीक्षण करने और सुधार करने के लिए बनाया है.
हमें पता था कि यदि हम हजारों जानी-मानी सेलेब्रिटी को पहचानने का अच्छा काम कर सकते हैं तो किसी के फ़ोटो और वंश-वृक्ष में हम ऐसा ही लाखों लोगों के लिए भी कर सकते हैं. संकलन को विकसित करने और उपयोग करने के बाद हमने इसके शैक्षिक और मनोरंजक उपयोगों के कारण इसको अपनी साइट पर पहुँच देने का निश्चय किया. कौन नहीं यह जानना चाहेगा कि उसका चेहरा किस सेलेब्रिटी से सबसे अधिक मिलता है? या अपने ज्ञान और बुद्धि को विश्व के शीर्ष 100 सेलेब्रिटी को उनके चेहरे या नाम के आधार पर पहचानने के प्रयास में लगाएगा?

इस संकलन में केवल हाल ही की सेलेब्रिटी क्यों रखी जाती हैं?

चूँकि यह संकलन चेहरा पहचानने के लिए बनाया गया है, जिसे प्राथमिक रूप से फ़ोटो के द्वारा किया जाता है, इसलिए हमें 1800 से पूर्व पैदा हुई सेलेब्रिटी को बाहर रखना पड़ा क्योंकि उनमें से अधिकांश के फ़ोटो ही नहीं खींचे गए थे. यह सही है कि पहली सफल फ़ोटोग्राफिक प्रक्रिया, Daguerreotype, की घोषणा 1838 में की गई थी और 1800 से पहले पैदा हुए कुछ ही लोगों के पास प्रारंभिक फ़ोटो थे जो आज भी मौजूद हैं, लेकिन अधिकांश भाग के लिए 1800 की जन्म-तिथि सीमा फ़ोटो वाली सेलेब्रिटी और प्रारंभिक सेलेब्रिटी जिनकी छवियाँ केवल चित्रों या मूर्तियों द्वारा जानी जाती हैं, के बीच विभाजन करने के लिए सटीक है. क्षमा करें, अरस्तू और सुकरात!

MyHeritage.com सेलेब्रिटी प्रश्नोत्तरी क्या है?

सेलेब्रिटी प्रश्नोत्तरी में, MyHeritage.com सेलेब्रिटी की बेतरतीब फ़ोटो के प्रति आपके ज्ञान का परीक्षण करता है जहाँ आप बहुविकल्पों में से अपना सही उत्तर चुनते हैं. आप कोई मनपसंद श्रेणी चुन सकते हैं, जैसे महिला फ़िल्म अभिनेत्रियाँ, प्रसिद्ध विमान-चालक, और देखें कि कितनी अच्छी तरह आप उस श्रेणी के लोगों को पहचानते हैं. एक प्रकार की प्रश्नोत्तरी आपको चेहरे दिखाती है और आपको प्रत्येक चेहरे के लिए एक मिलान वाला नाम चुनने देती है. अन्य प्रश्नोत्तरी नाम दिखाती है और एक मिलान वाला चेहरा चुनने देती है. शुभकामनाएँ!
 
लोड कर रहा...
लोड कर रहा...