वंशावली
मुफ़्त वंश-वृक्ष. मुफ़्त वंशावली सॉफ़्टवेयर. वंश-वृक्ष बनाएँ. वंश-वृक्ष बनाएँ.मुफ़्त वंश-वृक्ष. मुफ़्त वंशावली सॉफ़्टवेयर. वंश-वृक्ष बनाएँ. वंश-वृक्ष बनाएँ.मुफ़्त वंश-वृक्ष. मुफ़्त वंशावली सॉफ़्टवेयर. वंश-वृक्ष बनाएँ. वंश-वृक्ष बनाएँ.

वंशावली अध्ययन से परिचय

वंशावली अध्ययन अपने पारिवारिक इतिहास का अन्वेषण करने, आपके पूर्वज कौन थे और आपका परिवार कहाँ से आया था, यह ढूँढ़ निकालने का एक शौक, कला और विज्ञान है. इंटरनेट ने अनेक ऐतिहासिक संसाधनों को ऑनलाइन उपलब्ध करा कर, हममें से बहुतों को अपने पूर्वजों के बारे में शीघ्रता और आसानी से जानकारी ढूँढ़ने की अनुमति देकर वंशावली
खोज को अधिक तेज़ और अधिक आसान बना दिया है. अपने वंश और पारिवारिक इतिहास का पता लगाने के लिए, निम्न सलाह का पालन करें और वंशावली अध्ययन के लगातार लोकप्रिय होते शौक का आनंद लें.

अपना लक्ष्य चुनना

अपनी पारिवारिक खोज आरंभ करने के पहले, आप जिसे प्राप्त करना चाहते हैं उस पर ध्यान केंद्रित करना एक अच्छा विचार है. क्या आप कुलनाम की निरंतरता के साथ पैतृक (पुरुष) वंशक्रम, या मातृ (महिला) वंशक्रम को खोजना चाहते हैं, या यहाँ तक कि शायद पारिवार के किसी प्रसिद्ध व्यक्ति को सत्यापित करना चाहते हैं? यदि खोज कठिन साबित होती है, तो आप पा सकते हैं कि निर्णय आपके लिए ही बना है. हालांकि, यदि आप एक से अधिक वंशक्रम खोजने का निर्णय लेते हैं, तो अपनी खोज को व्यस्थित रखना न भूलें और भ्रम से बचने के लिए परिणामों को अलग-अलग दर्ज करें.

पारिवारिक इतिहास घर से ही आरंभ होता है

पारिवारिक इतिहास खोज का सुनहरा नियम यह है कि जो आप पहले से जानते हैं उससे पीछे की ओर खोज करने का प्रयास करें. वैसे तो, पारिवारिक इतिहास सही अर्थों में घर से ही आरंभ होता है और आप इस पर हैरान हो सकते हैं कि आप पहले से कितना जानते हैं या आपको अपने विस्तृत परिवार के अंदर कितनी पहुँच प्राप्त है. आरंभ करने के लिए बहुत सारा विवरण होना आवश्यक नहीं है, लेकिन यह उचित ही होता है कि जो भी जानकारी तैयार रूप में उपलब्ध है उसे दर्ज करें और रिश्तेदारों से और अधिक विवरण प्राप्त करें.

सर्वोत्तम आरंभिक बिंदु: आप

अपने विवरण - तिथि और जन्म-स्थान, विवाह, पति या पत्नी, बच्चे दर्ज कर प्रारंभ करें - इसके बाद अपने माता-पिता, दादा-दादी, इत्यादि जितना आपको याद हो, के विवरण दर्ज करें.

अगला चरण: आपके रिश्तेदार

रिश्तेदारों से जानकारी परिवार के बारे में आपके ज्ञान को बढ़ा सकती है, लेकिन एक धैर्ययुक्त और व्यवहारकुशल दृष्टिकोण की आवश्यकता है. समय बीतने के साथ पारिवारिक लघुकथाएँ विकृत हो सकती हैं, बावज़ूद इसके उन्हें बाद के सत्यापन के लिए लिखा जाना चाहिए. अपने रिश्तेदारों, विशेष रूप से वृद्धों का, साक्षात्कार लेना न भूलें, क्योंकि उनके पास आपके पूर्वजों के बारे में वह जानकारी हो सकती है जो शायद आपको किसी भी डेटाबेस में न मिले. भविष्य के संदर्भ के लिए हर बात लिख लें. अपने रिश्तेदारों के संपर्क में रहना अक्सर फलदायी और समृद्ध बनाने वाला अनुभव साबित हो सकता है.

सफलता प्राप्त करना

अपने पारिवारिक इतिहास खोजने में आप कितने सफल हैं यह अनेक कारकों, द्वारा निर्धारित होता है, जिनमें से कई तो आपके नियंत्रण से परे हैं. आपकी सफलता अभिलेखों के अस्तित्व, आपके कुलनाम की सर्वसामान्यता, आपके परिवार की सामाजिक स्थिति और साक्षरता का स्तर, और प्रतितेखन त्रुटियों की संभावना पर निर्भर कर सकती है. हालांकि, आपकी अपनी दृढ़ता, मस्तिष्क खुला रखने और किसी भी चीज़ को महत्वहीन न समझने, सुव्यवस्थित होने, किसी भी समस्या को एक से अधिक कोण से सुलझाने और आपको प्राप्त हो सकने वाले किसी भी साक्ष्य की पुष्टि करने पर भी निर्भर कर सकती है. कभी-कभी के "ब्रिक वॉल" के बावज़ूद, आप पा सकते हैं कि वंशावली की तलाश अपने आप में ही लगभग उतनी ही रोचक है जितना कि खोज का रोमांच.

दस्तावेज़ और फ़ोटो

अधिकांश परिवार पुराने दस्तावेज़ या फ़ोटो रखते हैं, जो पारिवारिक इतिहासकारों के काम आ सकते हैं. आप द्वारा ढूँढ़े जा सकने वाले उन दस्तावेज़ों, जो आपकी खोज में महत्वपूर्ण ढंग से सहायक हो सकते हैं, के उदाहरण हैं:
जन्म, विवाह और मृत्यु प्रमाणपत्र, निधन सूचनाएँ, पारिवारिक बाइबिल, स्कूल प्रमाणपत्र, विश्वविद्यालय/स्कूल स्नातक प्रमाणपत्र और पुरस्कार, सैन्य सेवा अभिलेख, व्यावसायिक कागज़ात, अप्रवासन कागज़ात, यात्रा दस्तावेज़, डायरियाँ, पता पुस्तकें, जन्मदिन पुस्तकें, पत्र, पोस्टकार्ड, अख़बारी कतरनें और वृतांत.

पुरानी पारिवारिक फ़ोटो का निरीक्षण करें और देखें कि कितने लोगों को आप पहचानते हैं. वृद्ध रिश्तेदारों को उनकी स्मृति झकझोरने में मदद करने के लिए फ़ोटो दिखाएँ. उनसे संभव हद तक अधिक से अधिक चेहरों को पहचानने का प्रयास करने के लिए कहें, ताकि यह जानकारी संरक्षित कर ली जाए.

परिवार के अंदर से एकत्र की जा सकने वाली कोई भी जानकारी उस नींव को स्थापित करने में मदद कर सकती है जिस पर आपका पारिवारिक इतिहास बनाया जा सकता है.

पारिवारिक इतिहास पर अध्ययन करें, किसी सोसाइटी से जुड़ें

पुस्तकालयों और पुस्तक की दुकानों में पारिवारिक इतिहास पर हर प्रकार की सामग्री होती है. आप अपने क्षेत्र की किसी पारिवारिक इतिहास सोसाइटी से जुड़ने का विचार कर सकते हैं. एक छोटी सी वार्षिक शुल्क राशि पर आप सदस्यता के सभी लाभ (पत्रिकाएँ, खोज सुविधाएँ, सुसज्जित पुस्तकालय, खोज सेवाएँ, तैयार सलाह) प्राप्त करेंगे और समान रुचि वाले व्यक्तियों से मिलेंगे. उस क्षेत्र की किसी सोसाइटी से भी जुड़ने पर विचार करें जिसमें आप खोज संचालित कर रहे हैं. किसी सक्रिय वंशावली समुदाय के लिए आप इंटरनेट पर भी जा सकते हैं. आप वैसे फ़ोरम ढूँढ़ सकते हैं जिनमें प्रश्न पोस्ट कर सकते हैं, उत्तर पढ़ सकते हैं, दूसरों की सफलता और असफलता के बारे में सुन सकते हैं, और अतिरिक्त संसाधन प्राप्त कर सकते हैं.

सही उपकरण चुनें

किसी भी पारिवारिक इतिहास खोज के लिए वंश-वृक्ष ही केंद्र है और इसे बनाना अक्सर एक रोमांचक यात्रा होती है जिसे किसी जासूसी कहानी की तरह चलाया जा सकता है. आप द्वारा कागज़ी नोट पर संचित वंश-वृक्ष जानकारी को बनाए रखना शीघ्रता से नियंत्रण से बाहर जा सकता है, इसलिए अपने वंश-वृक्ष में विभिन्न व्यक्तियों पर नज़र रखने में स्वयं की मदद करने के लिए और उनके बीच संबंधों को बनाए रखने के लिए वंशावली सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें. इसके लिए Family Tree Builder एक अच्छा विकल्प है. यह मुफ़्त है, एकाधिक भाषाओं का समर्थन करता है, डेटा प्रविष्ट करने और समीक्षा करने के लिए बहुत आसान इंटरफ़ेस उपलब्ध कराता है, और आपको अपने संपूर्ण फ़ोटो संकलन को चित्रित रिश्तेदारों के अनुसार व्यवस्थित करने की अनुमति देता है.

इंटरनेट वंशावली डेटा का एक खज़ाना उपलब्ध कराता है, लेकिन यह जानकारी बिखरी हुई है और इसे ढूँढ़ना कठिन है. समय बचाने के लिए, MyHeritage.com Research पर समर्पित वंशावली खोज इंजन का उपयोग करें. यह इंटरनेट पर, आपके द्वारा खोजे जा रहे कुलनामों और व्यक्तियों के लिए, महत्वपूर्ण वंशावली डेटाबेसों से स्वतः परिणाम प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकता है.

साझा करें और आनंद लें

एक बार जब आपने अपना वंश-वृक्ष स्थापित कर लिया, अपने परिवार की कुछ रोचक पुरानी फ़ोटो एकत्रित कर लीं और पारिवारिक नायकों, कहानियों और लघुकथाओं को इकट्ठा कर लिया, तो इस खज़ाने को अपने तक ही सीमित न रखें! इसे अपने परिवार और मित्रों के आनंद के लिए इंटरनेट पर पोस्ट करें. वे आपकी खोज में और अधिक योगदान करने में सक्षम होंगे और शायद छूटी जानकारी को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे. इस तरह से दूर के रिश्तेदार भी आपको ढूँढ़ सकते हैं ताकि आपके प्रयासों के फलस्वरूप लंबे समय से भूले चचेरे भाई-बहन फिर से मिल सकें. कोई पारिवारिक साइट बनाने और अपने पारिवारिक इतिहास और पारिवारिक इतिहास रत्नों, जिसमें फ़ोटो, दस्तावेज़, कहानियाँ और भी बहुत कुछ शामिल हैं, को साझा करने के लिए MyHeritage.com Family Pages का उपयोग करें. अपने रिश्तेदारों को अपनी साइट का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करें और अपनी साइट के कुछ क्षेत्र इंटरनेट के अतिथियों को पहुँच प्राप्त करने के लिए खोलें. साझा करें और आनंद लें!
 
हमारे बारे में | हमारा ब्लॉग | गोपनीयता | शर्तें | अंतिम नाम | किसी मित्र को बताएँ | साइट मैप | फोरम | मदद
हिन्दी