    | आपके पूर्वज अपनी कहानी कहने के लिए आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं! | |
वंशावली अध्ययन, जिसे पारिवारिक इतिहास के रूप में भी जाना जाता है, विश्वभर के लाखों लोगों का एक पसंदीदा शौक है. यहाँ MyHeritage.com पर, हमारा लक्ष्य आपको वंशावली अध्ययन और पारिवारिक इतिहास खोज के लिए सर्वोत्तम उपकरण उपलब्ध कराना है - चाहे आप एक अनुभवी वंशावली विज्ञानी हों या एक नौसिखिया हों जो यह देखना चाहते हैं कि वंशावली अध्ययन क्या है.
अपना वंश-वृक्ष बनाने के लिए हमारा वंशावली सॉफ़्टवेयर, Family Tree Builder, डाउनलोड करें. यह न केवल पूरी तरह मुफ़्त, और विज्ञापनों और स्पायवेयर से मुक्त है, बल्कि यह उन सर्वोत्तम वंशावली सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम में से भी एक है जिसे आप ढूँढ़ सकेंगे. इसमें मूलभूत, उपयोग में आसान पेज हैं जो आपको दृष्टिगत रूप से अपने वंश-वृक्ष को बढ़ाने देते हैं. यह 34 भाषाओं में चलता है और आपको अनेक भाषाओं में अपना वंश-वृक्ष बनाने और प्रिंट करने देता है. फ़ोटो और दस्तावेज़ों के साथ अपने वंश-वृक्ष को जीवंत बनाएँ और अपने फ़ोटो पर टिप्पणी लिखने और उन लोगों की पहचान खोजने के लिए हमारी महत्वपूर्ण चेहरा पहचान तकनीकी का उपयोग करें जिन्हें आप अपने पुराने पारिवारिक फ़ोटो में पहचान नहीं पाते. कुछेक माउस क्लिक में, आप इंटरनेट पर अपनी स्वयं की पारिवारिक वेबसाइट पर अपने वंश-वृक्ष को प्रकाशित कर सकते हैं और इसे परिवार और मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं!
| अपनी स्वयं की पारिवारिक वेबसाइट बनाएँ | |
MyHeritage.com Family Pages आपको अनुमति देते हैं कि इंटरनेट पर अपने परिवार का मिलन स्थल बनाएँ. अपनी साइट पर भाग लेने के लिए पारिवारिक सदस्यों को आमंत्रित करें, आसानी से पारिवारिक फ़ोटो साझा करें, अपना वंश-वृक्ष ऑनलाइन पोस्ट करें और इसे पारिवारिक सदस्यों के साथ साझा करें, परिवार के चिकित्सीय इतिहास का पता लगाएँ, महत्वपूर्ण पारिवारिक घटनाओं और अन्य की जानकारी रखें. एक पारिवारिक साइट बनाने में कुछेक मिनट लगते हैं, किसी तकनीकी अनुभव की आवश्यकता नहीं होती और बेसिक प्लान मुफ़्त हैं. आप निजी और सुरक्षित पारिवारिक वेबसाइट बना सकते हैं, या इसे सार्वजनिक बना सकते हैं और इसे शेष विश्व के साथ साझा कर सकते हैं. आपका इस पर पूरा नियंत्रण होगा. आपकी पारिवारिक साइट पर अपलोड की गई पारिवारिक फ़ोटो वंशावली अध्ययन के लिए हमारी चेहरा पहचान तकनीकी का उपयोग कर सकती है. उपयोगकर्ताओं के बीच चेहरे के लाखों टेम्पलेट को साझा करके, यह अन्य उपयोगकर्ताओं के फ़ोटो एलबम में आपके पूर्वजों के फ़ोटो ढूँढ़ने, आपके फ़ोटो में अपरिचित लोगों को पहचानने, और चेहरे की समानता के आधार पर रिश्तेदारों को ढूँढ़ने में आपकी मदद करती है. | मेरे पारिवारिक पेज अभी बनाएँ |
|
| | | Family Pages के बारे में और अधिक सीखें |
|
| |
यदि आप अपनी जड़ें तलाशना चाहते हैं, तो आरंभ करने के लिए सर्वोत्तम स्थान इंटरनेट पर अपने पूर्वजों को ढूँढ़ना है. हजारों ऐसे अद्भुत ऑनलाइन डेटाबेस हैं जिनमें वंशावली संबंधी खज़ाना है, जैसे कि Ellis Island अप्रवासन डेटाबेस, इज़राइल में Yad Vashem और प्रसिद्ध फ़ेमिली हिस्ट्री लाइब्रेरी. लेकिन किसके पास इन सब को खोजने का समय है? हमारा अद्वितीय वंशावली खोज इंजन, MyHeritage.com Research, आपकी सहायता के लिए आगे आता है. यह विशेष रूप से वंशावली के लिए बना एक मुफ़्त खोज इंजन है. यह आपको अपने पूर्वजों के लिए समग्र खोज चलाने देता है, इसके अतिरिक्त सबसे महत्वपूर्ण वंशावली डेटाबेस के सैकड़ों में वर्तनी विभेद या उनके नाम, सहज रूप से चलाने देता है. बिल्कुल इसके जैसा कुछ भी नहीं है. इसे आज़माएँ, यह आपके कई घंटे बचाएगा, और आपके पूर्वजों के बारे में उस दुर्ग्राह्य जानकारी को ढूँढ़ने में आपकी मदद करता है जिसकी मौजूदगी के बारे में आप कभी नहीं जानते थे. | मेरे पूर्वजों को अभी खोजें |
|
| | | MyHeritage.com Research के बारे में और अधिक सीखें |
|
| |
| अपने समुदाय की शक्ति का आनंद लें | |
यदि आपको अपनी वंशावली शोध में मदद की आवश्यकता है, या दूसरों की मदद करना चाहते हैं, तो हमारा वंशावली संदेश पट बिल्कुल आपके लिए है. हमारे पास विषय, स्थान या कुलनाम के आधार पर व्यवस्थित संदेश पट हैं, और नौसिखियों के लिए विशेष संदेश पट हैं. हमारा समुदाय बिल्कुल आप जैसे पारिवारिक इतिहास के प्रशंसकों से बना है. आप हमारे समुदाय का अन्वेषण कर सकते हैं और अन्य सदस्य ढूँढ़ें जो ठीक आप जैसी अभिरुचियाँ साझा करते हैं, या सार्वजनिक पारिवारिक वेबसाइट, वंश-वृक्ष और ऐतिहासिक फ़ोटो ब्राउज़ करें! | हमारे वंशावली संदेश पट पर जाएँ |
|
| | | MyHeritage.com समुदाय का अन्वेषण करें |
|
| |
| MyHeritage.com पर वंशावली | |
MyHeritage.com को वंशावली विज्ञानियों द्वारा, वंशावली विज्ञानियों के लिए बनाया गया था. हमारा लक्ष्य इसे एक अद्वितीय सेवा बनाना है जो परिवारों को ऑनलाइन मिलने, साझा करने, अन्वेषण करने और अपनी वंश परंपरा संरक्षित करने के लिए सक्षम बनाए. हम कैसे कर रहे हैं? हमें बताएँ आप क्या सोचते हैं. |